मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के केदारनाथ रोड स्थित कल्याणी बड़ा मोहल्ले में अचानक हाई वोल्टेज आने से मो. आफताब के घर में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे घर में आग लग गई। घटना सोमवार दोपहर की है। घटना के समय परिवार के सदस्य छत पर धूप सेंक रहे थे। जब आग पूरी तरह से कमरे में फैल गई, तब परिवार के सदस्य आनन-फानन में नीचे उतरे। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग की तेज लपटें व धुआं देखकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक पूरा सामान जल चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.