हाजीपुर, मार्च 18 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने सोमवार की देर शाम बेलसर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस थाने की स्टेशन डायरी, एफआईआर पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, चार्जशीट सहित सभी अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही हत्या, लूट, डकैती, जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं और लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने, वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। अनुसंधानकर्ता को नये आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करने, वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.