हाथरस, जुलाई 4 -- हाथरस। कस्बा हाथरस जंक्शन निवासी महिला की अचानक से हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अचेत हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। हाथरस जंक्शन निवासी 45 वर्षीय नीलम पत्नी मनोज की गुरुवार की सुबह अचानक से तबियत बिगड़ गई। यह देख परिवार के लोग घबरा गए और महिला को उपचार के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। यहां से उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में परिजन महिला को बेहोशी की हालत में सुबह करीब साढ़े छह बजे लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने महिला को देखा और मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और रोते हुए शव लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...