हाथरस, दिसम्बर 12 -- हाथरस। शहर में दो जगहों पर हालत बिगड़ने पर परिजन एक महिला व एक पुरुष वृद्ध को अचेत हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। शहर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी 70 वर्षीय सत्यवती देवी पत्नी मदन लाल की आधी रात को एकदम से हालत बिगड़ गई। परिलन अचेत हालत में वृद्धा को रात को करीब 12:45 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इसके अलावा वीर नगर निवासी 70 वर्षीय विनोद पुत्र रामजीलाल को परिजन सुबह करीब चार बजे जिला अस्पताल अचेत हालत में लेकर आए। दोनों को डॉक्टर ने देखा और मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...