हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। अचानक बदले मौसम की वजह से अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक वृद्ध महिला की सब्जी बेचते समय सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। उसे जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। शहर के पुराना बेतवा घाट मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय चंद्रकली सुभाष बाजार में बरसों से सब्जी लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। शनिवार को बाजार वाले दिन भी वो दुकान लगाए थी। तभी सर्दी लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के नाती कन्हैया ने बताया कि सर्दी लगने की वजह से दाई की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। शहर के ही देवादास मंदिर मुहल्ला निवासी 73 वर्षीय वृंदावन द्विवेदी जजी में स्टांप विक्रेता हैं। शनिवार को जजी में काम करते समय उन्हें अट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.