मैनपुरी, नवम्बर 14 -- मैनपुरी। सर्दी की दस्तक का सामना लोग कर रहे हैं। ऐसे में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। लोग प्रदूषित वातावरण से परेशान हो रहे हैं। मोर्निंग वॉक के लिए निकलने वाले लोग सांस की तकलीफ से जूझने लगे हैं। गले में खरांस, जुकाम, आंखों में जलन जैसी बीमारियां फैल रही हैं। एक तरफ खेतों में पराली, कूड़ा करकट जलाया जा रहा है, दूसरी तरफ सफाई कर्मी भी कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। शुक्रवार को मैनपुरी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 217 पर पहुंच गया। बचाव के लिए चिकित्सकों ने एडवाइजरी जारी की है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से नीचे होता है तो सेहत के लिए खतरनाक नहीं होता है लेकिन 100 के पार होते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। शुक्रवार को मैनपुरी में सुबह के समय ये स्तर 217 रिकार्ड किया गया। यानी सुबह की हवा मैनपुरी के लोगों के लिए बेहद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.