मेरठ, फरवरी 7 -- बिसरख थाना क्षेत्र की श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर-7 में गुरुवार देर रात हुई वारदात से हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की पिस्टल से उसकी मेरठ में कंकरखेड़ा निवासी महिला मित्र ने खुद को गोली मार ली। अस्पताल में युवती की मौत हो गई। गोली युवती के सिर को पार करते हुए निकल गई थी। बताया गया है कि गुरुवार रात वारदात के वक्त प्रॉपर्टी डीलर नीरज के श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी के किराये के फ्लैट नंबर-1203 में पार्टी चल रही थी। पार्टी में प्रिया, आशीष, नीरज, करुणा और करुणा का भाई था। इसी बीच आशीष के पास उसकी पत्नी का कॉल आया। उसने वीडियो कॉल पर बात की। इसी बात को लेकर आशीष और प्रिया के बीच विवाद हो गया। प्रिया ने आशीष पर जल्दी तलाक देकर शादी करने को कहा। झगड़ा बढ़ने पर प्रिया ने आशीष की पिस्टल ली और फ्लैट के दू...