महाराजगंज, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में धान क्रय सत्र 2025-26 के दौरान 11 फरवरी से अचानक खरीद प्रक्रिया ठप होने व फिंगर सत्यापन बंद पड़ने से किसानों का भुगतान अटक गया है। 28 फरवरी तक निर्धारित अवधि के बावजूद मशीन में कांटा बंद के संदेश से क्रय केंद्रों पर काम रुक गया, जिससे किसानों को दिक्कत हो रही है। उप्र संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता के नेतुत्व में साधन सहकारी समिति चिउरहा पर बैठक की गई। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या निराकरण कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित धान क्रय नीति के अनुसार 1 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक किसानों से धान खरीद की जानी थी। निर्धारित अवधि के बावजूद 11 फरवरी से अचानक मशीन में कांटा बंद होने का संदेश प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.