सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- इटवा। इटवा विद्युत उपकेंद्र में श्रमिक के पद पर तैनात 54 वर्षीय इस्तियाक अहमद की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस्तियाक अहमद बस्ती जिले के खोराबार गांव निवासी थे। वे काफी समय से इटवा विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत थे। तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय लोग उन्हें तुरंत सीएचसी इटवा ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इटवा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.