नई दिल्ली, मार्च 26 -- पेमेंट करने के सबसे आसान तरीके यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की सेवाएं बुधवार को अचानक डाउन हो गईं। सामने आया है कि 26 मार्च की शाम इन पेमेंट सर्विसेज में बड़े स्तर पर दिक्कत आई, जिससे कई यूजर्स डिजिटल भुगतान नहीं कर पा रहे थे। अचानक आई इस परेशानी के चलते लोकप्रिय पेमेंट ऐप्स जैसे- गूगल पे, फोनपे और पेटीएम के जरिए से पेमेंट करने में यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब UPI सेवा ठीक हो गई है और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इसे लेकर आधिकारिक बयान भी जारी किया है। ऑनलाइन सेवाओं के डाउन-टाइम को मॉनीटर करने वाले प्लेटफॉर्म DownDetector की मानें तो, बुधवार शाम 7 बजकर 50 मिनट तक UPI से जुड़ी 3,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से गूगल पे यूजर्स की 296 शिकायतें थीं, जिनमें ज्यादातर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.