इटावा औरैया, फरवरी 18 -- बकेवर,संवाददाता। बकेवर के लखना रोड स्थित आदर्श नगर मुहाल में बुधवार दोपहर में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार अचानक टूट गया। लोगों ने तत्काल लखना बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचे और टूटे हुए तार की मरम्मत का काम शुरू किया। मुहाल आदर्श नगर बकेवर के चंदन वर्मा, राहुल, आशीष पाल, रितेश मिश्रा, जयराम दोहरे, अमर सिंह राठौर और गोरेलाल सहित कई लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मुहल्ले में बिछे ये तार काफी समय से जर्जर हालत में हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि इन जर्जर तारों को शीघ्र बदला जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...