शामली, मई 8 -- क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में मकान पर लैंटर डालने के दौरान हुए हादसे में 35 वर्षीय एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मजदूर को गंभीर अवस्था में अन्य मजदूरों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में साकिर के मकान का निर्माण करा रहा है। बताया जाता है कि बुधवार को मकान का लैंटर लगाया जा रहा था। लैंटर लगाने के काम में झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रजाकनगर निवासी शोकेंद्र व अन्य मजदूर लगे हुए थे। शाम करीब चार बजे काम करते समय शोकेंद्र को अचानक चक्कर आया और वह वहीं गिर गया। साथी मजदूर उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.