बस्ती, मार्च 18 -- छावनी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के माझिलगांव में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक छज्जा व दीवार अचानक ढह गई। इसकी चपेट में आकर एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया। जबकि अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। आनन-फानन में उसे मलबे से बाहर निकाल कर प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान परसरामपुर थानाक्षेत्र के ककरा निवासी मोल्हू उर्फ मलकू (48) पुत्र रामसुधीर के रूप में की गई। मोल्हू उर्फ मलकू छावनी थानाक्षेत्र के माझिलगांव स्थित अपनी ससुराल में पिछले कई वर्षों से निवासी कर रहा था। यहां रहकर वह मेहनत-मजूदरी करता था। बताया जा रहा है कि माझिलगांव निवासी प्रदीप वर्मा के बरामदे का पतरा हटाकर सोमवार को निर्माण कार्य हो रहा था। दोपहर करीब ढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.