मुख्य संवाददाता, जुलाई 27 -- यूपी के मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देवीनगर में शनिवार शाम माल ले जाने वाली लिफ्ट में गर्दन फंसने से स्पोर्ट्स कारोबारी हरविंदर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। वह करीब 62 वर्ष के थे। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पूर्व रणजी खिलाड़ी और खेल उद्यमी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी ने बताया कि उनके भाई हरविंदर सिंह की देवी नगर में खेल सामान बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में माल लाने-ले जाने के लिए लिफ्ट लगी है। वहां काम करने वाले मजदूरों ने उन्हें जानकारी दी कि शाम करीब सात बजे हरविंदर सिंह माल ले जाने वाली लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। इस बीच अचानक लिफ्ट बंद हो गई तो वह नीचे झांकने लगे। अचानक लिफ्ट चल पड़ी और उनकी गर्दन फंस गई और वह हादसे के शिकार हो गए। यह भी पढ़ें- UP Rain: यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.