हापुड़, मई 27 -- गढ़मुक्तेश्वर। विजिलेंस टीम द्वारा घर में घुसकर छापामारी किए जाने पर महिला बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसकी सूचना मिलते ही भाकियू नेताओं ने थाने में पहुंचकर टीम की मौजूदगी में कड़ी नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दे डाली। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में विजिलेंस टीम छापामारी करने पहुंची थी। जो भाकियू कार्यकर्ता सद्दन खां के घर में घुस गई। रोकटोक के साथ ही घर में घुसने का विरोध करने पर टीम ने तल्ख लहजा अपनाया तो उसकी पत्नी सद्दो बुरी तरह थर्रा गई और बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसे परिजन आनन फानन में स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। इस मामले की सूचना मिलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी बहादुरगढ़ थाने में पहुंच गए, जहां पहले से ही विजिलेंस टीम मौजूद थी। जीते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.