हमीरपुर, जनवरी 5 -- हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग में चालक पद पर तैनात कर्मी की घर में अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे लेकर घर आ गए। परिजनों को उसके जीवित होने का एहसास हुआ तो उसे निजी एम्बुलेंस से लेकर कानपुर ले गए है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में चालक पद पर तैनात 40 वर्षीय आलोक निषाद पुत्र भोला शहर के पुराना बेतवा घाट मुहल्ले का निवासी है। उसे मृतक आश्रित के पद पर विभाग में नौकरी मिली है। सोमवार की शाम घर पर पेशाब करते समय आलोक गिर गया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इमरजेंसी के डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई। आलोक को घर लेकर आए परिजनों ने कुछ देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.