शामली, दिसम्बर 11 -- गुरुवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली और पूरे जिले में घना कोहरा छा गया। कोहरे की मोटी चादर के चलते सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे शहर की मुख्य सड़कों से लेकर ग्रामीण मार्गों तक वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए। कोहरे की वजह से कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर सावधानीपूर्वक गुजरना पड़ा। गुरूवार को मौसम को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय पड़ी ठिठुरन ने लोगों को गर्म कपड़ों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय आने-जाने वालों और राहगीरों को कोहरे और कड़ाके की सर्दी का दोहरा सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध के कारण किसान भी खेतों तक देरी से पहुंचे। दिन चढ़ने के साथ धूप तो निकली, लेकिन उसमें गर्माहट बिल्क...