बुलंदशहर, जनवरी 20 -- नगर के मोहल्ला चैनपुरा ( करेना रोड ) पर मंगलवार लगभग सुबह 9 बजे एक मकान की अचानक दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दादा और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शिकारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हादसे में मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ शशांक श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदगीराम, अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नगर के मोहल्ला चैनपुरा निवासी श्रीराम के मकान की अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसके नीचे शिवम पुत्र शेरु उम्र करीब 5 वर्ष व केला देवी पत्नी श्रीराम उम्र करीब 70 वर्ष तथा कालू पुत्र श्रीराम दीवार के मलबे में दब गए। मासूम शिवम की मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.