रिषिकेष, फरवरी 6 -- आईजी विमी सचदेवा शुक्रवार को ऋषिकेश कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कैलास चंद्र भट्ट समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। कार्यालय और आसपास की व्यवस्थाएं भी देखीं। आईजी के अचानक कोतवाली में पहुंचने के दौरान पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति भी दिखी। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दिनों में आईपीएस के तौर पर विमी सचदेवा की यहां तैनाती रही थी, जिसके चलते उन्होंने कोतवाली को गोद लिया था। वह क्षेत्र से गुजर रहीं थी, तो अचानक वह कोतवाली की स्थिति जानने के लिए पहुंच गईं। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कार्यालय में स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ काफी देर तक वार्ता की। कार्यालय और परिसर का जायजा भी लिया। हालांकि, आईजी ने इस दौरान मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...