औरैया, फरवरी 13 -- ककोर, संवाददाता। चिचोली स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार शर्मा के अचानक दिए गए इस्तीफे से कॉलेज परिसर में हलचल मच गई है। कर्मचारियों और स्टाफ को जैसे ही इस्तीफे की जानकारी मिली, सभी हैरान रह गए। हालांकि किसी भी कर्मचारी ने औपचारिक रूप से इस्तीफे का कारण बताने से इनकार किया है। डॉ. शर्मा ने करीब एक वर्ष पूर्व सीएमएस का कार्यभार संभाला था। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए गए। 20 बेड की इमरजेंसी सेवा शुरू कराई गई, जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिलने लगा। पहले जहां सर्जरी और सीजर ऑपरेशन की संख्या एक-दो तक सीमित रहती थी, वहीं अब रोजाना 10 से 15 तक ऑपरेशन होने लगे हैं। एलएमओ प्लांट स्थापित हुआ। पैथोलॉजी विभाग की जांच रिपोर्ट मोबाइल पर उपलब्ध कराने क...