मिर्जापुर, जनवरी 26 -- विन्ध्याचल। माघ मास की शुक्ल पक्ष की अचला सप्तमी के अवसर पर रविवार को मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। अचला सप्तमी पर सुबह मंगला आरती के पश्चात आम भक्तों के दर्शन-पूजन मां के कपाट को खोल दिया गया। भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा, जिससे पहले श्रद्धालुओं ने विंध्य क्षेत्र के अखाड़ा घाट, पक्का घाट और दीवान घाट पर पवित्र गंगा स्नान किया और हाथों में नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद आदि पूजन सामग्री के साथ कतार में खड़े होकर मातारानी की एक झलक पाने को बेताब रहे। बारी-बारी से श्रद्धालुओं ने गर्भगृह और झांकी से मां का दीदार कर अपने जीवन को धन्य बनाया। मंदिर जाने के मुख्य मार्ग कोतवाली बाजार और नई वीआईपीके रास्ते काफी भीड़ रही। ...