बलरामपुर, फरवरी 12 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। विकास खण्ड रेहरा बाजार के न्याय पंचायत अचलपुर घाट के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रमीण स्वास्थ्य लाभ से वंचित रहते हैं। जिसका फायदा झोलाछाप उठाते हैं। न्याय पंचायत अचलपुर घाट के विभिन्न गांव व मजरे सीएचसी सादुल्लाह नगर से लगभग दस किमी की दूरी पर स्थित हैं। ऐसे में बीमार होने पर सरकारी अस्पताल जाने में मरीजों को तमाम प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़ता है। संजय कुमार, सुमित, मदन सिंह, बिपिन सिंह, मोहम्मद एहसान, मोहम्मद जाफर, अजय वर्मा, महेश यादव, अंसार चौधरी, सलमान आदि ग्रामीणों ने अचलपुर घाट न्याय पंचायत में राजकीय स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.