उन्नाव, जनवरी 23 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक बंद पक्के मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर घर का सारा सामान पार कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गांव निवासी जगन्नाथ पाल, जो वर्तमान में सूरत, गुजरात में नौकरी करते हैं, परिवार के साथ वहीं रह रहे हैं। चोरी की घटना रात के समय हुई। चोरों ने चार कमरों में लगे तालों को तोड़कर दो आलमारी, चार बक्से और बेड बॉक्स तोड़े और उसमें रखे जेवर, कपड़े, बर्तन और अन्य महंगा सामान ले गए। सुबह मोहल्ले वालों ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। कमरे और बक्से बिखरे पड़े थे। पुलिस ने जांच के दौरान चोरी गए सामान की सूची मांगी है। गृहस्वामी सूरत से घर की ओर निकल चुके हैं। उनका आगमन होने के बाद चोरी गए सामान और उसकी कीम...