बिहारशरीफ, जनवरी 4 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : अचरज : नालंदा के 150 समेत सूबे 37 जिलों के 3,898 स्कूलों में नामांकन शून्य यू-डायस के आंकड़े की कक्षा एक, 6 और 9 में नामांकन की समीक्षा से हुआ खुलासा सूबे के स्कूलों में 5.44 लाख विद्यार्थियों के घटने से चिंता में शिक्षा विभाग 10 तक एचएम को मिली मोहलत, नहीं की डाटा इंट्री तो योजनाओं से छात्रों के वंचित होने के दोषी होंगे फोटो : स्कूल रीडिंग : बिहारशरीफ के स्कूल में पढ़ते विद्यार्थी। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। नालंदा समेत सूबे के 35 जिलों में पिछले साल की तुलना में पांच लाख 44 हजार 729 विद्यार्थी घट गये हैं। हद तो यह कि नालंदा के 150 समेत सूबे के पूर्णिया छोड़ शेष 37 जिलों के 3,898 सरकारी स्कूलों की पहली, छठी, नौवीं अथवा ग्यारहवीं कक्षाओं में नामांकन शून्य पाया गया है। यू-डायस के आंकड़े क...