गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम। बिजली के अघोषित कट से सेक्टर-84 स्थित पिवोटल दीवान सोसाइटी और सेक्टर-104 स्थित जारा आवास सोसाइटी के सैकड़ों परिवार बेहद परेशान हैं। आरोप लगाया कि बिल्डर ने 33केवीए के बिजली घर से उनकी सोसाइटी को नहीं जोड़ा है। पिवोटल दीवान सोसाइटी और जारा आवास सोसाइटी में करीब 1400 परिवार रहते हैं। किफायती आवास योजना के तहत विकसित इन सोसाइटी में जनरेटर की सुविधा नहीं है। ऐसे में बिजली कट के दौरान इन सोसाइटियों के फ्लैट में रह रहे लोग इनवर्टर पर आश्रित हो जाते हैं। गर्मियां शुरू होने के कारण एयरकंडीशंड और कूलर बंद होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को बेहद परेशानी होती है। रात के समय कट लगने के दौरान सही ढंग से सो नहीं पाते हैं। पिवोटल दीवान सोसाइटी के अभिनीत झा के मुताबिक उनकी सोसाइटी 11केवीए केबल से जुड़ी है, जबकि 33केवीए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.