चंदौली, जून 25 -- चंदौली। अघोषित बिजली कटौती से सदर विकास खंड के धरौली ग्राम में उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार को नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ गांव में ही प्रदर्शन किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों पर मानमानी और लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी किया है। लेकिन 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लापरवाही के कारण वर्तमान समय में गांव में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बिजली की अघोषित कटौती से किसान एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.