आजमगढ़, फरवरी 4 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी और आस-पास के क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। दिन में बिजली न रहने से किसान गेहूं की सिंचाई नही कर पा रहे हैं। वहीं छोटे कुटीर उद्योग भी प्रभावित हो रहा है। चौबिस घंटे में बमुश्किल से दस से बारह घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। उसका भी कोई निश्चित शेड्यूल नहीं है। तहसील क्षेत्र के लाटघाट जीयनपुर, बेरमा, मऊ कुतुबपुर, मालटारी, अमुआरी नारायनपुर, रौनापार आदि बिजली सब स्टेशन से शेड्यूल में बदलाव होने के कारण उपभोक्ताओं को दिन में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। जिससे खेती किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि चौबिस घंटे में मात्र दस से बारह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। बिजली के आने और जाने का कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं है। बिजली कब आयेगी ...