पटना, फरवरी 20 -- विधानपरिषद की दूसरी पाली में शुक्रवार को पटना के खजांची रोड स्थित अघोर प्रकाश बालिका उच्च विद्यालय से माध्यमिक कोड छीने जाने का मुद्दा उठा। भाजपा के संजय मयूख, नवल किशोर यादव, जदयू के रामवचन राय ने इसकी महत्ता बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के पहले सीएम और स्वतंत्रता सेनानी विधान चंद्र राय ने यह स्कूल खोला था। तब मान्यता की शर्त नहीं होती थी। इसलिए स्कूल को माध्यमिक का दर्जा वापस किया जाये। इसपर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सदन की भावना से हम सहमत हैं। सुनिश्चित करेंगे कि मान सम्मान में कोई कमी न रह जाये। --- बॉक्स विधानपरिषद शिक्षा विभाग बजट : विपक्ष ने शिक्षा की बदहाली का मुद्दा उठाया विधानपरिषद दूसरी पाली में शुक्रवार को शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान-प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, लघु जलसंसाधन, ...