चंदौली, नवम्बर 29 -- पड़ाव(चंदौली) हिंदुस्तान संवाद । पड़ाव क्षेत्र जलीलपुर गांव स्थित गंगा किनारे स्थित पूज्य मां श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ के प्रांगण में शनिवार को परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 33 वां महानिर्वाण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल मां गंगा का पूजन एवं कलश यात्रा निकाली गई। जो 'अघोरान्ना परो मंत्रो नास्ति तत्वं गुरो: परम' का जाप करते हुए परम पूज्य श्रीअघोरेश्वर के चरण पादुका तक पहुंच कर सम्पन्न हुई। इसके बाद परम पूज्य श्री अघोरेश्वर महाप्रभु के शिष्य पूज्य गुरुबाबाजी और पूज्य अनिल बाबा जी के द्वारा दिग्बन्धन किया गया। उसके पश्चात हवन और खट्वांग कपाल पूजा की गयी। इसके साथ ही भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अघोरेश्वर गुरुकुल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विचार-गोष्...