रांची, मार्च 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। धार्मिक संस्था श्री हनुमान मंडल, रांची का 47वां वार्षिक महोत्सव रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में मनाया जाएगा। महोत्सव प्रात: 7 बजे गणेश पूजन व श्री बालाजी की अखण्ड ज्योत से शुरू होगा। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुंदरकांड वाचक सुरेश बजाज के सानिध्य में 500 से अधिक श्रद्धालु सामूहिक सुंदरकांड पाठ करेंगे। श्री हनुमान मंडल के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने बताया कि प्रवीण मोदी को महोत्सव का संयोजक बनाया गया है। श्रीबालाजी महाराज का दिव्य व भव्य दरबार बनाया जाएगा। भगवान के सुंदर नयनाभिराम झांकी के दर्शन होंगे। दोपहर एक बजे से स्थानीय भजन सम्राटों की ओर से भव्य संकीर्तन का भी आयोजन रखा गया है। प्रसिद्ध भजन गायिका राउरकेला की स्वर्णरेखा संग जमशेदपुर की प्रीति शर्मा व पाखी शर्मा के भजनों पर भक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.