पलामू, दिसम्बर 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच और प्रकाशचंद जैन सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सौजन्य से शहर के अग्रसेन भवन परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय नि:शुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ अरूण शुक्ला, विशिष्ट अतिथि सेवा सदन के महासचिव सुरेश जैन, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के डॉ विजय कुमार, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष संदीप केजरीवाल, प्रेरणा शाखा के अध्यक्ष रीमा भिवानियां, संजय केजरीवाल, अग्रवाल सेवा समिति के सुशील लाठ आदि ने संयुक्त रूप से किया। उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ अरूण शुक्ला ने कहा कि दुनिया से मानवता खत्म होती जा रही है। परंतु समाज के मुठी भर लोगों के कारण आज भी मानवता ...