सहारनपुर, सितम्बर 22 -- अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में तीसरे दिन महिलाओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम बहुत शानदार रहा। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित से हुई। वैश्य अग्रवाल समाज समिति सहारनपुर के जिला अध्यक्ष महावीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, महामंत्री राजीव गोयल और कोषाध्यक्ष पंकज गोयल ने दीप प्रज्वलन और आरती के साथ सभा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर आशा गोयल और डॉक्टर रेनू अग्रवाल का माला तथा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मान चिन्ह्न और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ राम स्तुति बालिका द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद महिला समिति ने देशभक्ति के अनोखे रंग बिखेरे। राघवपुरम अग्रवाल महिला समिति ने जोश और उत्साह से भरपूर नारी शक्ति का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.