अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डीएस कॉलेज के नव-निर्मित मिनी ऑडिटोरियम में अग्रमंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं अग्र बंधुओं ने यूजीसी को लेकर विरोध जताया। बैठक में अग्रसमाज की धरोहर जैसे चंपा अग्रवाल विद्यालय, गोकुल भवन/अग्रवाल धर्मशाला और अग्र समाज की परिवार सदस्यता प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस बैठक में अग्रसमाज की धरोहर जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में हैं या उनकी देखभाल सही हाथों में नहीं हो रही है इसी व्यवस्था को बनाने के लिए सामाजिक सहयोग लिया जायेगा। गोकुल भवन/अग्रवाल धर्मशाला विषय पर पूर्व सभासद मनीष अग्रवाल वूल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न लोगों से सकारात्मक वार्ता के बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है और जल्द ही ठोस परिणाम सामने आने की संभावना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.