लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा मिशन चौक निवासी अग्रवाल महासभा के संरक्षक तुल्य मुनीलाल अग्रवाल का निधन रविवार को 91 वर्ष की अवस्था में हो गई। वह सर्व शिक्षाअभियान लोहरदगा के स्टाफ जितेंद्र मित्तल के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार 10 मार्च को दक्षिण कोयल नदी तट पर स्थित भक्सो मुक्तिधाम में किया जाएगा। सोमवार को पूर्वाहन नौ बजे उनके मिशन चौक स्थित घर से अंतिम यात्रा निकलेगी। मुनीलाल अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल महासभा के अजय कुमार मित्तल, चंद्रशेखर प्रसाद, शशिधर लाल, नीरज कुमार नलिन, कुणाल अभिषेक, अमर प्रसाद अग्रवाल, अभिमन्यु अग्रवाल, सुरेश प्रसाद अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल के अलावा डा शशि कुमार गुप्ता, स्नेहा कुमार, विकास कुमार साहू आदि ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.