रुद्रपुर, जनवरी 8 -- खटीमा, संवाददाता। अग्रवाल युवा महासभा खटीमा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बुधवार को मझोला के एक निजी रिजॉर्ट में आयोजित बैठक में ललित मित्तल को अध्यक्ष, विपिन गोयल को महामंत्री, सौमित्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नीलम अग्रवाल को महिला संयोजिक चुना गया है। इस दौरान नव वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने मिट्टी के बर्तन बनाना, बैलगाड़ी और घोड़ागाड़ी की सवारी जैसी पारंपरिक और मनोरंजक गतिविधियों, खेलो का आनंद लिया। पूर्व महामंत्री कमल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। यहां प्रवीण कंसल, सचिन अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल,अमन अग्रवाल, शोभित अग्रवाल,दीक्षा अग्रवाल,स्वाति गोयल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.