प्रयागराज, फरवरी 22 -- अग्रवाल युवा मंडल की ओर से आन्हा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पांच यूनिट रक्तदान किया गया। संयोजक राहुल अग्रवाल ने कहा कि युवा मंडल की ओर से हर माह पांच यूनिट रक्तदान किया जा रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, महामंत्री वैभव गोयल, उपाध्यक्ष तुषार गुप्ता, सहमंत्री अंकित अग्रवाल, अभिषेक जैन, प्रखर अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, मनीष गर्ग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...