शामली, नवम्बर 16 -- अग्रवाल मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार को शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों पर रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडरों व खंबों पर रिफ्लेक्टर लगाये। रविवार को अग्रवाल मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने शहर के दिल्ली रोड, अजंता चौक, विजय चौक एवं स्टेट बैंक, हनुमान रोड सहित अन्य स्थानों पर सड़क डिवाइडरों व खंबों पर लाल एवं पीले रंग की रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। मंडल के सचिव अनुज बंसल एवं समाजसेवी आकाश गोयल ंने बताया कि सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाली धुंध को देखते हुए यह पहल नगरवासियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होने बताया कि रात्रि में अक्सर देखने में आया है सडक के बीच रखे डिवाईडर वाहन चालकों को दिखाई नही देते है जिससे आये दिन दुर्घटनाऐं होती रहती है। रिफ्लेक्टर लगने से सड़क दुर्घटनाओं ...