नैनीताल, मार्च 17 -- नैनीताल। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा ने मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के मंत्रीमंडल से त्यागपत्र देने को जनमानस और राज्य आंदोलनकारियों की जीत बताया। क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि मंत्री अग्रवाल के अमर्यादित बयानों से उनकी असल मानसिकता उजागर हो गई। राज्य आंदोलनकारियों ने मांग की कि सिर्फ मंत्रीमंडल से त्यागपत्र देने से मामला खत्म नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.