मथुरा, फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बुधवार को 119 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में हिन्दी की परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। प्रश्न-पत्र को देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे जरूर खिल उठे। परीक्षार्थियों ने कहा कि जो उन्होंने याद किया था, वही परीक्षा में प्रश्न आए। पहले दिन हाईस्कूल व इंटर के 65 हजार 705 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4704 परीक्षार्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। पहली पारी कंट्रोल रूम प्रभारी विन्नी कुमार ने बताया कि हाईस्कूल सामान्य हिन्दी की परीक्षा के लिए 35 हजार 169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 32 हजार 957 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 2212 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। द्वि...