प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। अग्निशमन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बलरामपुर में एक निजी स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएफओ डॉ. आरके पांडेय ने बच्चों को आग से बचाव, सतर्कता आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अग्नि से खतरों की पहचान करें बच्चों को घर और स्कूल के माहौल में संभावित आग के खतरों की पहचान करने में सक्षम होना चाहिए। जैसे बिजली के उपकरण, मोमबत्तियां, माचिस और खाना पकाने के उपकरण। माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों को इन खतरों के प्रति सतर्क रहना सिखाना चाहिए। उन्हें कभी भी बिना देखरेख के नहीं छूना चाहिए। वहीं अग्निशमन विभाग के जवानों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने के तरीके और खुद को बचाव करने का प्रदर्शन किया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.