औरंगाबाद, फरवरी 7 -- दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमालय दाउदनगर प्रखण्ड में विभिन्न पंचायतों और संस्थानों से जुड़े ग्रामीणों एवं जीविका दीदियों के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव, प्राथमिक उपाय, गैस सिलेंडर एवं घरेलू उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। मनार पंचायत के ग्राम गजाबीघा वार्ड संख्या 5, ग्राम गंगाबीघा वार्ड संख्या 9 तथा ग्राम छठू बिगहा पंचायत मनार, वार्ड संख्या 9 से ग्रामीण के साथ संस्थान के लोग शामिल हुए। अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग से होने वाले संभावित नुकसान, सावधानियों और समय पर सूचना देने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर गृह रक्षक चालक अमरेश कुमार, अग्निक आरती कुमारी एवं अग्निक बब्लू कुमार ने प्रशिक्षण एवं जानकारी देने में सक्रिय भूमिका निभा...