चक्रधरपुर, मई 7 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मधुसूदन महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय चक्रधरपुर में मंगलवार को बीएड एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं के लिए अग्निशमन प्रदर्शन (फायर फिटिंग) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए उन्हें तैयार करना था। मौके पर नई दिशा संस्था के अध्यक्ष जे पी शेखर एवं अग्निशमन अधिकारी जी जी सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर के अग्निकांड की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। उन्होंने रियल डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से यह बताया कि कैसे आग लगने की स्थिति में घबराए बिना सही तकनीक का प्रयोग कर जान-माल की रक्षा की जा सकती है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.