हाजीपुर, फरवरी 1 -- महुआ, एक संवाददाता शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक गरीब का घर और सामान जलकर खाक हो गया। अग्निपीड़ित के घर रविवार को लोजपा की टीम पहुंची और उसे सांत्वना दिया और पदाधिकारी से बातकर उचित मुआवजा देने की मांग की। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी के वरीय नेता अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमण्डल महुआ थाने के विरना लखन सेन रामपुरानी के वार्ड संख्या 13 में पहुंचकर अग्नि पीड़ित शत्रुधन महतो से मुलाकात की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा, अंशु सिंह, श्रीकांत पासवान, पुष्पा देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.