मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। नगर के महुअरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटरमीएट कालेज के मैदान पर रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे अग्नि को साक्षी मानकर 26 जोड़ों ने जन्मजमांतर का साथ निभाने का संकल्प लिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पुरोहितों के वैदिक मंत्रों से पूरा परिसर मंगलमय हो उठा। इस शुभ अवसर पर जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा,अपर जिलाजज एवं डीएवसी का पूर्णकालिक सचिव पल्लवी सिंह,विंध्याचल के मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेषक,डीआरडीए धरमजीत सिंह, डीसीआरएलएम सुशान्त सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव आदि अधिकारियों ने नव दंपती को मंगलममय जीवन की कामना करते...