लखनऊ, फरवरी 23 -- अवध अग्निहोत्र संघ के तत्वावधान में, अग्निहोत्र जयन्ती के पावन अवसर पर रायबरेली रोड पर माधव सेवा आश्रम में सामूहिक वैदिक यज्ञ अग्निहोत्र आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आगंतुकों एवं अग्निहोत्र-कर्ताओं ने 25 हवन पात्रों में स्वयं अग्निहोत्र करके इसके महत्व को कार्यक्रम में आये लोगों को समझाया।सामूहिक अग्निहोत्र से पूर्व एक घण्टे का महामृत्युंजय यज्ञ भी जनकल्याण हेतु सभी के द्वारा किया गया। आयोजन अवध अग्निहोत्र संघ के रामचंद्र के निर्देशन में श्री सतीश गुप्ता, डॉ निशिकांत मिश्र, श्री प्रदीप दीक्षित, श्री विजय अग्निहोत्री आदि के सहयोग से किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...