टिहरी, अप्रैल 21 -- नई टिहरी, संवाददाता। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) की फायर विंग की ओर से टीएचडीसी इंडिया टिहरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन किया गया। इस दौरान अग्निशमन सुरक्षा और अन्य जानकारी साझा की गई। टीएचडीसी के सीजीएम एमके सिंह ने समापन समारोह में अग्निशमन की उपयोगिता बताई। सीआईएसएफ के उप कमांडेंट दुर्गेश चंद्र शुक्ला ने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक पर घटी भयानक अग्निकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निशमन कार्मिको को श्रद्धांजलि दी। बताया कि सप्ताह भर चले कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों, अस्पताल और संयंत्र में कर्मचारियों को अग्निशमन प्रशिक्षण दिया गया। जन जागरूकता के लिए निबंध, स्लोगन और क्विज प्रतियोगिताएं कराई गई। सीआईएसफ कर्मियों ने भव्य डेमो का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्य अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.