बागेश्वर, फरवरी 23 -- बागेश्वर। अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से आग की बड़ी घटना टल गई। आरएफसी गोदाम के पास के जंगल की आग पर काबू पा लिया है। रविवार की देर शाम आरएफसी गोदाम के निकटवर्ती जंगल में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें तेज हवा के कारण तेजी से गोदाम परिसर की ओर बढ़ रही थीं, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान होने का खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर यूनिट ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए आग को चारों ओर से घेरा और गोदाम की ओर बढ़ रही लपटों को पूरी तरह बुझा दिया। विभाग की इस त्वरित प्रतिक्रिया से एक बड़ी अनहोनी और करोड़ों की संपत्ति को स्वाहा होने से बचा लिया गया। फायर रेस्क्यू टीम में त्रिलोक राम, जगदीश सिंह, हिना, ल...