औरंगाबाद, फरवरी 14 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमालय की ओर से ओबरा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओबरा प्रखंड की अरंडा पंचायत स्थित एक ढाबा, ओबरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन में संचालित हार्डवेयर दुकान तथा अरंडा के वार्ड संख्या सात स्थित एक होटल में लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए। अग्निशमन दल ने मौके पर मॉक ड्रिल कर आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए, बिजली आपूर्ति बंद करनी चाहिए तथा तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देनी चाहिए। साथ ही किन गलतियों से आग तेजी से फैल सकती है, इसके बारे में भी विस्तार से समझाया गया।इस दौरान लोगों के बीच पंपलेट का वितरण कर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.