किशनगंज, फरवरी 11 -- बहादुरगंज। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा, कटहलबाड़ी एवं लोहगारा पिकेट में एक-एक छोटी गाड़ी एवं टेढ़ागाछ थाना में अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) दो बड़ी गाड़ी की उपलब्ध कराने के संबंधी मांग पत्र जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक किशनगंज संतोष कुमार उनके कार्यालय में मिलकर सौंपा। जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने पुलिस अधीक्षक को अवगत करते हुए कहा कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में तीन स्थानों पर पुलिस पिकेट बनाए गये हैं, पश्चिम भाग में लौचा, पूर्वी भाग में कटहलबाड़ी एवं पूर्व-उत्तर भाग में लोहागड़ा। उक्त क्षेत्रों में प्राय: आगजनी की घटना होते रहती है, जिससे जान माल का भाड़ी नुकसान होता है। चूंकि बहादुरगंज थाना में मात्र एक छोटी गाड़ी है, सूचना उपरांत बहादुरगंज बाजार में ट्रैफिक जाम इत्याद...