अल्मोड़ा, जनवरी 28 -- मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र ने टीम के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चौनलिया में शिविर लगाया। छात्र-छात्राओं को अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी दी। साथ ही आग लगने पर प्राथमिक प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, राहत बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार आदि की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...